आज मौसम बेइमान है

आज इंदौर में माहौल खुशनुमा है। बादल घिरे हुए हैं और बारिश की संभावना है। हालांकि पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है लेकिन आज ज्यादा घनघोर बारिश होने की संभावना है। दिन के साढ़े ग्यारह बजे ही ऐसा लग रहा है जैसे शाम के साढ़े सात बज चुके हैं। ठंडी-ठंडी हवाएं चल रही हैं और लोग चेहरे पर मुस्कान लेकर गाड़ी चला रहे हैं। इससे लगता है कि आज शहर में काइम कम होगा। गुंडे किस्म के लोग मौसम की खुमारी में शराब ज्यादा पी लेंगे। इससे यह होगा कि वे होश में नहीं रहेंगे और काइम करने की सूरत में नहीं रहेंगे। आज का दिन कॉ‍लेज जाने वाली लड़कियों के लिए मुसीबत का होगा। मौसम आशिकाना है और लड़के इस फिराक में होंगे कि जैसे ही कोई खूबसूरत लड़की मिले उसे छेड़ा जाए, कम से कम आई टा‍निक तो ले ही लिया जाए। लड़कियां भी आज गाड़ी लहराते हुए और कुछ गीत गुनगुनाते हुए दिख सकती हैं। भाई मौसम का कसूर है, हर व्यिक्त को सुरूर है। हां आज सड़क किनारे शनी महाराज के तेल से भजिए बनाने वालों की भी चेत जाएगी। लोगों का हुजूम इन ठेलों पर देखा जा सकेगा।
नमस्कार आज बस इतना ही।

Comments

Popular posts from this blog

short story

चार आने वाला ट्यूब